रुद्रपुर: डॉक्टर आंचल ढींगरा ने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से की थी फायरिंग, पुलिस जांच तेज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर की प्रमुख दंत चिकित्सक आंचल ढींगरा के फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 31 अक्टूबर को दीपावली की रात थाना गदरपूर के करतारपुर फार्म में आंचल ढींगरा द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि महिला द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल उसकी नहीं, बल्कि उसके भाई के नाम पर लाइसेंसी है। वीडियो में आंचल ढींगरा अपनी थार गाड़ी पर खड़ी होकर पंजाबी गानों पर गोलियां चला रही थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी और अब रिपोर्ट के आधार पर पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण और जब्ती की दिशा में जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने फायरिंग से जुड़ी कई वीडियो भी बरामद की हैं, जिनमें आंचल ढींगरा गोलियां चला रही हैं।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला शेट्टी दबोचा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज