National Science Day : बाराबंकी में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम में बोले विधायक, नैतिकता का समावेश जरूरी
बाराबंकी, अमृत विचार। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर तहसील फतेहपुर स्थित वारिस चिल्ड्रेन्स एकेडेमी इंटर कॉलेज में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन के वैज्ञानिक कार्यों, योगदान और रमन प्रभाव पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। साथ ही विद्यार्थियों के बीच भाषण, पोस्टर और विज्ञान रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि आज की सबसे बड़ी चुनौती विज्ञान के साथ नैतिकता का समावेश करना है।
बिना नैतिक मूल्यों के विज्ञान मानवता के लिए सार्थक नहीं हो सकता। विद्यालय के प्रबंधक विजय आनन्द बाजपेयी ने कहा कि विद्यार्थियों में खोज की प्रवृत्ति और तर्क शक्ति का विकास आवश्यक है। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक आशीष पाठक ने सर सी.वी. रमन के कार्यों और रमन इफेक्ट की विस्तार से जानकारी दी तथा प्रकाश स्पेक्ट्रोस्कोपी और इंद्रधनुष की वैज्ञानिक व्याख्या समझाई।
उन्होंने युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।भाषण प्रतियोगिता में आचार्य श्री चन्द्र देव इंटर कॉलेज की छात्रा समीक्षा श्रीवास्तव ने प्रथम, युगान्तर इंटर कॉलेज फतेहपुर की वंशिका पटेल ने द्वितीय और नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के अभिषेक श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में अन्वेषा वर्मा प्रथम, सुष्मिता द्वितीय और ममता सिंह तृतीय रहीं, जबकि जूबा अंसारी और रागिनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। विज्ञान रंगोली प्रतियोगिता में वारिस चिल्ड्रेन्स एकेडेमी इंटर कॉलेज प्रथम, जीजीआईसी फतेहपुर द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा और अन्य अतिथियों ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक आशीष पाठक ने किया, जबकि अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या कमलेश शुक्ला ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ और डायट प्रवक्ता राहुल सिंह सूर्यवंशी, फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज के भौतिकी प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, जीजीआईसी फतेहपुर की प्रिंसिपल पूनम, युगान्तर इंटर कॉलेज के प्रबंधक आशुतोष वर्मा, आचार्य श्री चन्द्र देव इंटर कॉलेज के प्रबंधक हेमन्त दास, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा सहित अंशुमान मिश्रा, शिशिर मिहिर, सौरभ श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, गिरीन्द्र नाथ मिश्र, कुलदीप कुमार, रीनू वर्मा, अनिल वर्मा, सुशील पाठक, आयुष्मती, रवि मिश्र और अमित कुमार समेत अनेक प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें :
लखनऊ में धंसी ग्रीन कॉरिडोर की सड़क: लोकार्पण के तीसरे दिन ही सीवेज लाइन फटी, अजय राय ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल
