गैस संकट के बीच अवसर बना PNG : CUGL में रोजाना नए कनेक्टशन के लिए पूछताछ के बढ़ने लगे मामले

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। रसोई गैस किल्लत के बीच मुश्किल से मिलने वाले सिलेंडर से लोग तंग आ गए हैं। अब वे अपना कनेक्शन बदलने के लिए प्रयास करने लगे हैं। खासबात यह है कि इसके लिए वे सीयूजीएल में पूछताछ के लिए आने भी लगे हैं। उधर अधिकारियों का कहना है कि सीयूजीएल ने पूरे शहर में अपना संचार बिछा रखा है। नए कनेक्शन के लिए आने वाले लोगों को सलाह दी जा रही है कि उनके यहां कम से कम 5 दिन से अधिकतम 90 दिन के भीतर नया कनेक्शन पहुंचा दिया जाएगा।

रसोई गैस के लिए इंडेन व भारत की गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगना अब आम है। गैस की किल्लत को कुछ शहरवासी अब एक एक अनुभव के रूप में भी देख रहे हैं। इसलिए वे सिलेंडर के बजाए सीयूजीएल की ओर रुख कर रहे हैं। शहर में गैस संकट के बीच सबसे अधिक पूछताछ आम लोगों की ओर से की जा रही है। इसके बाद कॉमर्शियल सिलेंडर से अपना कारोबार करने वाले कारोबारी अपने यहां पर पाइप लाइन के जरिए गैस पहुंचाने के लिए जानकारी हासिल कर रहे हैं। 

अधिकारियों की माना जाए तो कुछ ही दिनों में उनके यहां पर पूछताछ करने आने वालों की संख्या में लगभग 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि गैस किल्लत कम होने के बाद भी सीयूजीएल के पास आने वालों की संख्या में और अधिक इजाफा संभव हो सकेगा। इसकी एक वजह आम लोगों को सिलेंडर के बजाए सीधे घरों तक पहुंचाने वाली गैस में सहूलियत है। पूरे मामले पर सीयूजीएल के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर मुही खान ने बताया कि फिलहाल इधर कुछ दिनों से नए कनेक्शन को लेकर पूछताछ बढ़ी है। इनमें घरेलू और कॉमर्शियल दोनो ही तरह के कनेक्शन के लिए पूछताछ शामिल हैं। 

ऑनलाइन अप्लाई करना होगा

ऐसे उपभोक्ता जो सीयूजीएल के नए गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। वेबसाइट पर ही नए गैस कनेक्शन संबंधी सभी तरह की जानकारियां भी वे हासिल कर सकते हैं। शुरुआती कनेक्शन में लगभग 5 हजार रुपये शुल्क देय होगा। ऑनलाइन अप्लाई करने के साथ ही क्षेत्र के अनुसार उन्हें कनेक्शन लगाए जाने की सभी शर्तों की जानकारी भी हासिल हो सकेगी।

बर्रा व नौबस्ता में देरी

नए गैस कनेक्शन के लिए बर्रा व नौबस्ता के उपभोक्तओं को कनेक्शन लगाए जाने में सबसे अधिक समय लग सकेगा। इसकी वजह इन दोनो ही क्षेत्रों में कुछ इलाकों में पाइप लाइन का पड़ना अभी बाकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में भी कुछ ही समय में सभी इलाकों में गैस कनेक्शन जल्द पहुंचाने के लिए काम चल रहा है। इसके अलावा पूरे शहर में गैस कनेक्शन दिए जाने की सुविधा के तहत काम पूरा हो गया है। फिलहाल शहर में लगभग सवा लाख उपभोक्त मौजूद हैं। इनमें घरेलू व कॉमर्शियल दोनो ही तरह के उपभोक्ता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  : 
National Science Day : बाराबंकी में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम में बोले विधायक, नैतिकता का समावेश जरूरी

 

 

 

 

संबंधित समाचार