काशीपुर: तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई पुलिस ने द्रोणा सागर टीले के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 312 व एक 12 बोर के तमंचे समेत एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उधर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।

एसएसपी के निर्देश पर आईटीआई पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग व अवैध शस्त्रों की बरामदगी को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने द्रोणा सागर टीले से चैती गांव निवासी रोहित व कुंडा निवासी संजय को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस व एक बिना नंबर प्लेट की बाइक को बरामद किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: 275 दिन से जेल में कैद अब्दुल मलिक को जमानत मिली, लेकिन राहत नहीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गैस, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी को लेकर निर्देश, पूरे प्रदेश में छापेमारी 
LPG संकट ने बीच रेलवे में भी हाहाकार! अब नहीं मिलेगा गर्मागर्म खाना... IRCTC ने कैटरिंग यूनिट्स को माइक्रोवेव-इंडक्शन पर स्विच करने के दिए निर्देश 
चारधाम यात्रा में  गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित, मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी
थाईलैंड के फुकेट में टला बड़ा हादसा: एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान निकला एअर इंडिया एक्सप्रेस का पहिया, सभी यात्री सुरक्षित 
Uttrakhand: पर्यटन सीजन से पहले उत्तराखंड के होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर छाया संकट