Uttrakhand: भीषण गर्मी को देखते हुए आज स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। देहरादून में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार 27 अप्रैल को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस दौरान कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के अलर्ट के अनुसार जिले में अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है।

प्रशासन के मुताबिक, वर्तमान परिस्थितियों में अत्यधिक गर्मी और लू के कारण विद्यार्थियों और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सोमवार को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

संबंधित समाचार