Uttrakhand: विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज, नहीं होगा कोई विधायई कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल को देहरादून में आयोजित होगा। विधायी विभाग की ओर से इस संदर्भ में सभी विभागों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। विशेष सत्र के दौरान कोई भी विधायी कार्य नहीं होगा।

 मिली जानकारी के अनुसार, सत्र में संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण पर चर्चा की जाएगी और विपक्ष की ओर से संसद में इस प्रस्ताव को पारित न होने देने के लिए निंदा प्रस्ताव भी लाया जाएगा। प्रमुख सचिव विधायी सहदेव सिंह की ओर से सभी विभागों के सचिव और प्रमुख सचिवों को एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए नोडल अफसर तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार