Uttrakhand: खेत की आग बुझाने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज। तहसील के अंतर्गत ग्राम सैजनी में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। अपने खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश में एक किसान की बुरी तरह झुलसकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किसान गुरबाज सिंह (45) के गेहूं के खेत में रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। आग को फैलता देख गुरबाज उसे बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तेज लपटों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों की सूचना पर सरकड़ा चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल किसान को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से पत्नी मनप्रीत कौर सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

संबंधित समाचार