Bareilly: अस्पताल का कारनामा...करना था ट्यूमर का ऑपरेशन मगर डॉक्टरों ने तो आंत ही निकाल दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत के थाना न्यूरिया के गांव मझोला की निजी स्कूल की शिक्षिका की मौत ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैलने से हुई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। शिक्षिका की शुक्रवार को मौत के बाद पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

राजकुमार रस्तोगी ने बताया कि उनकी बेटी मिनी गुप्ता (22) के पेट में ट्यूमर था। उन्होंने पीलीभीत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मिनी को भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने मिनी गुप्ता का 19 नवंबर को ऑपरेशन किया था। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने ट्यूमर के ऑपरेशन कर उनकी बेटी की आंतों को ही निकाल दिया था। इसके बाद से उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई, तब उन्होंने बारादरी पुलिस को पुलिस शिकायती पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शनिवार को मिनी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मिनी की मौत संक्रमण के कारण हुई है। इस संबंध में परिजनों की ओर से अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार