Kanpur में डबल मर्डर का मामला: पोस्टमार्टम हाउस में ही रखे गए मां-बेटी के शव, कल चुन्नीगंज कब्रिस्तान में दफनाए जाएंगे

Kanpur में डबल मर्डर का मामला: पोस्टमार्टम हाउस में ही रखे गए मां-बेटी के शव, कल चुन्नीगंज कब्रिस्तान में दफनाए जाएंगे

कानपुर, अमृत विचार। फ्रेंड्स कालोनी चकेरी में रविवार को हुई मां-बेटी की हत्या में मंगलवार शवों का पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन शवों को दफनाया नहीं जा सका। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में ही रखवाया गया है। परिजन चुन्नीगंज कब्रिस्तान में शवों को दफनाना चाहते थे, लेकिन इसकी अनुमति देर से मिली। वहीं पादरी के मौजूद न होने से अब बुधवार को शव दफनाया जाएगा। 

फ्रेंड्स कालोनी निवासी जोसेफ पीटर उर्फ बादल ने रविवार को अवैध संबंध के शक में 39 वर्षीय पत्नी कामिनी और 62 वर्षीय सास पुष्पा की चापड़ से हत्या कर दी थी। जोसेफ पीटर को पुलिस जेल भेज चुकी है। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। हालांकि कैंट कब्रिस्तान में शव दफनाने की अनुमति थी, लेकिन परिजन चुन्नीगंज कब्रिस्तान में शव दफनाना चाहते थे। 

पुष्पा के भतीजे ने कहा कि उनके यहां चुन्नीगंज में ही शव दफनाया जाता है। मगर चुन्नीगंज से अनुमति देर शाम को मिली। वहीं पादरी ने यह कह दिया कि उन्हें जरूरी काम से जाना है। लौटने पर ही शव दफनवा सकते हैं। इसलिए पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाऊस में ही रखवा दिया गया। जिसकी देखरेख परिजन ही कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: बच्चों को नहर किनारे मिला बैग...अंदर निकली कटी बंदूक व जिंदा कारतूस, पुलिस ने लिया कब्जे में, शुरू की जांच

 

ताजा समाचार

कानपुर में समाज कल्याण विभाग को नहीं मिल रहे दूल्हा दुल्हन: शुभ मुहुर्त शुरू, जिले में इतनी शादियों का है लक्ष्य...
बदायूं: 11 को होगी नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई
Saif Ali Khan Attack : हमलावर आक्रामक था लेकिन आभूषणों को हाथ नहीं लगाया, करीना कपूर ने पुलिस को बताया  
बरेली में सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष ने किया हमला, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता को तमंचे से धमकी, डंडों से पीटा...5 लागों पर FIR
पुनर्वास विवि: CUET से परास्नातक में प्रवेश शुरू, 26 पाठ्यक्रमों में होंगे एडमिशन, जाने लास्ट डेट
कोहरे और धुंध का असर...कानपुर सेंट्रल स्टेशन दूसरे दिन आई बिहार संपर्क क्रांति, 63 ट्रेनें लेट...इतने यात्रियों ने लौटाए टिकट