मुरादाबाद: देश में प्रजनन दर का तेजी से घटना चिंता का विषय-डॉ. राजीव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय विचार विभाग प्रमुख ने जताई चिंता

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से तेजी से घटती प्रजनन दर का मुद्दा तीन साल पूर्व उठाया गया था। इसके बाद पिछले दिनों लखनऊ में राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। जिसमें महानगर के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था। इस बैठक में भी देश में तेजी से घट रही प्रजनन दर को चिंता जताई गई।

गुरुवार को संगठन के राष्ट्रीय विचार विभाग प्रमुख डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में कुल प्रजनन दर 2.0 से नीचे गिरने पर चिंता व्यक्त की है। जिससे हमारा संगठन पूरी तरह सहमत है। उन्होंने बताया कि लैंसेट ने अपने नवीनतम प्रकाशन में बताया कि भारत का टीएफआर वर्ष 2021 तक घटकर 1.91 हो गया है। इसके अलावा लैंसेट के अध्ययन ने अनुमान लगाया है कि वर्ष 2050 तक टीएफआर गिरकर 1.29 हो सकता है, जो हमारो समाज के लिए चिंता विषय है। कहा कि हम लोगों को ध्यान देना होगा कि अगर निरंतर गिरावट आती रही तो समाज का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने लोगों और राय निर्माताओं, नीति विश्लेषकों व नीति निर्माताओं से टीएफआर में कमी के मुद्दे पर विचार करने का आह्वान किया। बताया कि संगठन के पदाधिकारियों इस दिशा में आगे बढ़ेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन