Kanpur के रेव थ्री मॉल में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, यहां देखें- PHOTOS

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रेव-3 के स्पा सेंटर की फाल्स सीलिंग में आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुआं भरने से भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।

कानपुर - 2025-01-17T202502.561

लोग जान बचाने को बहार भागा। बाद में पुलिस और दमकल कर्मचारियों ने वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ।

कानपुर - 2025-01-17T202629.496

शुक्रवार को शाम लगभग सवा 5 बजे रेव 3 के तीसरी मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर में आग लगी जिससे वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए। 

कानपुर - 2025-01-17T202815.583

नीचे तक फैले धुआं के कारण दुकानदारों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गयी। देखते ही देखते आग ने एक बड़े हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया। 

कानपुर - 2025-01-17T202943.568

वहां मूवी हाल में सिनेमा देख रहे लोग भी दहशत में आ गए। घटना होते ही रेव-3 के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। रेव-3 में लगे अग्नि सिस्टम से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन वह नाकाम रहे तो फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई।

कर्नलगंज, फजलगंज, मीरपुर फायर स्टेशन से 5 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस व कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लाखों का माल खराब हो गया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है लेकिन ऐसा आशंका जताई जा रही है कि फाल्स सीलिंग में शार्ट सर्किट से आग लगी। 

रेव-3 के स्पा सेंटर में आग की सूचना मिली थी। कई फायर स्टेशनों की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नीचे की ओर धुआं भरने से दुकानों को खाली कराया गया और आग पर काबू पा लिया गया। - दीपक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

यह भी पढ़ें- कानपुर में चार करोड़ की धोखाधड़ी: प्रोजेक्ट के नाम पर ऐंठे रुपये, कई लोगों को आरोपियों ने बनाया शिकार, जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार