शहर की सरकार बनाने को लेकर हंगामा, मतदान केंद्रों में हो रहा विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। शहर की सरकार बनाने के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन इस चुनावी प्रक्रिया में प्रत्याशी फर्जी वोट डालने को लेकर आरोप लगा रहे हैं। मतदान केदो में विवाद सामने आ रहे हैं कि फर्जी वोट पड़ रहे हैं। खालसा स्कूल के मतदान केंद्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है कि मतदान केंद्र के अंदर फर्जी वोट डाले जा रहे हैं जिसको लेकर दो प्रत्याशियों का आमना सामने अभी हो गया और दोनों प्रत्याशियों में कहासुनी भी हो गई। 

 

चुनाव सिंबलल मतदान केंद्र में ले जाने का लगाया आरोप 

महिला डिग्री कॉलेज में बनाए गए बूथ में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर वह वोटिंग पर्ची के साथ चुनाव का सिंबल ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों प्रत्याशी मतदान केंद्र नाम केंद्र परिसर में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए बहस करने लगे। आरोप प्रत्यारोप के बीच विवाद हुआ और थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों को मतदान केंद्र से बाहर किया।

 

मतदान केंद्रों में दिखी अव्यवस्थाएं

मतदान केंद्र में लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं पहले हल्द्वानी की महिला डिग्री कॉलेज में दो प्रत्याशियों के बीच कहां सुनी हुई, उसके बाद खालसा के मतदान केंद्र में दो निर्दलीय प्रत्याशी आपस में भिड़ गए।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म