'जेठ के उकसाने पर ससुराली करते हैं तंग': Kanpur में पीड़िता ने महिला आयोग की सदस्य से की शिकायत, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जेठ के उकसाने पर ससुराल वाले उत्पीड़न करते हैं। अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। कहते हैं, तुम्हारे घर वालों ने दिया ही क्या है? राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी के सामने पीड़ित महिला ने यह आपबीती सुनाई तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा। जेल में भी महिला बंदियों की समस्या को जाना।

कानपुर - 2025-02-14T171450.692

सर्किट हाउस में गुरुवार को पूनम द्विवेदी के सामने दहेज, घरेलू हिंसा समेत महिला उत्पीड़न के करीब 18 मामले आए। इनमें कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से इस पर कार्रवाई को कहा और दोनों पक्षों में समझौता व त्वरित न्याय दिलाने को भी कहा। महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं को सहायता हेल्प लाइन नंबर 112, महिला हेल्प लाइन 1090 व 181 के बारे में भी जागरूक किया। 

इस दौरान जिला विधिक सेवा की सचिव शुभी गुप्ता, एसडीएम सदर ऋतु प्रिया, एसीपी सृष्टि सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह भी मौजूद रहे। उसके बाद जेल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों से उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, काशीराम चिकित्सालय, रामादेवी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय, उप जेलर रंजीत यादव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पूर्वजों की कब्र पर फातिहा, गुनाहों की माफी मांगी, दरुद-ओ-सलाम की बारिश, जगह-जगह जलसे

संबंधित समाचार