तेल की किल्लत नहीं, कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं... : बृजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार : जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक की। उन्होंने इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के के बीच सोशल मीडिया पर चल रहीं ईंधन की किल्लत की अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार के तेल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां निर्बाध रूप से संचालित हो रही हैं। आम जनता को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

डीएसओ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय इंस्पेक्टरों को निर्देश दिये कि पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमित वितरण पर पूरी तरह रोक लगाने की कार्रवाई करें। 

स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को गैलन, डिब्बों या अन्य अनधिकृत माध्यमों से ईंधन नहीं दिया जाएगा। एलपीजी सिलेंडर का वितरण पहले उन उपभोक्ताओं को किया जाए जिन्होंने पहले बुकिंग कराई है। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और कोई भेदभाव नहीं होगा।

बैठक में इंडेन गैस के विक्रय अधिकारी एनसी प्रवीण और सूरज शुक्ला, बीपीसीएल के चंदन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के यज्ञदीप सिंह, भारत पेट्रोलियम के रोहित, एचपीसी के रोचक सहित सभी आपूर्ति अधीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने एकमत होकर पुष्टि की कि जिले में ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है और कोई संकट की स्थिति नहीं है। लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें और अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत विभाग को दें, सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में स्किलिंग-स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को एआई ट्रेनिंग का लक्ष्य
ट्रंप ने दी ईरान को बमबारी तेज करने की चेतावनी, बोले- आत्मसमर्पण करो या तबाह हो जाओ!... लगातार दागी जा रही मिसाइलें
आदर्श-शताब्दी बनेंगे जर्जर पशु चिकित्सालय: प्राइमरी वेटरनरी हेल्थ केयर सेंटर रखा जाएगा नाम, ब्लॉक स्तरीय दिया जाएगा दर्जा
केजीएमयू में खून की कमी से टालने पड़ रहे ऑपरेशन, प्रशासन ने लोगों से की रक्तदान की अपील
''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक रहा गोविंद बल्लभ पंत का सफर'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन