कासगंज: होली पर गोबर की गुलरियों का विशेष महत्व, होलिका पर चढ़ाया जाता है हार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। देश में अनेक त्योहार मनाये जाते हैं। उन्हीं में होली भी है । इस त्योहार को लेकर घर घर गोबर की गुलरियां बनाई जाती है, जोकि होलिका माता पर हार चढाया जाता है।

होलिका दहन के घरों की महिलाएं होलिका पर आखत डालने नहीं जा पातीं वे घरों में ही गुलरियाें की होली जलाती हैं। जिस पर सभी पूजन करते हैं।

लक्ष्मी देवी कहती हैं कि गाय के गोबर से गुलरियां बनाते हैं। होलिका दहन गुजरियों का हार श्रद्धा के साथ होलिका माता को चढाया जाता है।

रचना देवी ने बताया कि गोबर की गुलरियां बनाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। लोग अलग-अलग डिजाइन की गुलरियां बनाते हैं। होली का इसे महत्वपूर्ण भाग माना जाता है।

ये भी पढ़ें- कासगंज: 'महिलाएं हर क्षेत्र में आ रहीं आगे, आत्मविश्वास से बढ़ाएं कदम'

संबंधित समाचार