बदायूं: बुधवाई-मल्लाहपुर-करौलिया मार्ग का 17.82 करोड़ से होगा निर्माण, ढाई करोड़ की मिली किस्त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: सदर तहसील क्षेत्र में बुधवाई से मल्लाहपुर होते करौलिया जाने वाले 11.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। मार्ग के निर्माण के लिए 17.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गये हैं। जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। धनराशि मिलने के बाद विभाग द्वारा निर्माण प्रक्रिया को शुरू करा दिया है।

बुधवाई, मल्लाहपुर होते हुए करौलिया तक जाने वाला मार्ग पहले से टूटा पड़ा था। बरसात के दौरान इसकी स्थिति अत्यंत खराब हो गई थी। रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए थे। जिस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। सबसे अधिक दिक्कत वाहन चालकों हो रही थी।

ग्रामीणों के द्वारा मार्ग के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले साल अक्टूबर में मार्ग के निर्माण के लिए 17.82 करोड़ धनराशि का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा था। भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की ओर से स्वीकृति दे दी हैं। साथ ही करीब ढाई करोड़ रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी है। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।

पांच सौ मीटर बनाई जाएगी सीसी रोड
बुधवाई, मल्लाहपुर होते हुए करौलिया मार्ग का पांच सौ मीटर का हिस्सा इन गांवों के अंदर से होकर गुजरता है। गांव के अंदर मार्ग पर सीसी रोड डाली जाएगी। सीसी रोड करीब पांच सौ मीटर की डाली जाएगी। जिससे ग्रामीणों को बरसात के दिनों में परेशानी न हो सके।

सदर तहसील क्षेत्र में बुधवाई, मल्लाहपुर से करौलिया जाने वाला मार्ग का निर्माण किया जाना है। इसकी स्वीकृति शासन से मिल चुकी हैं। 17.82 करोड़ की लागत से रोड का निर्माण होगा। निर्माण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू करा दिया गया है- वेब पाल सिंह अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

यह भी पढ़ें- बदायूं: शहर में चला बिजली चेकिंग अभियान, 17 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 
FIFA World Cup 2026: कनाडा का 32 साल का इंतजार खत्म... साइल लारिन ने कनाडा को दिलाई 1-1 की बराबरी, पहली बार वर्ल्ड कप में खुला अंकों का खाता
'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'
बरेली में तूफान ने बिजली विभाग में मचाई भारी तबाही, 500 विद्युत पोल टूटे