यूपी के इन जिलों में छाया पानी संकट, लाखों लोग हो रहे प्रभावित, विभाग ने काटा कनेक्शन, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

Water Crisis: नोएडा और गाजियाबाद के करीब 15 लाख लोगों पर पानी का संकट मंडरा रहा है। क्योंकि बुधवार को विद्युत विभाग ने सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार के गंगाजल प्लांटों का बिजली कनेक्शन काट दिया। विभाग को यह कदम लगभग 3.50 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान न होने की वजह से उठाना पड़ा। इसकी वजह से ट्रांस हिंडन, सिद्धार्थ विहार और नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

जानकारी के अनुसार काफी समय से बिजली विभाग सभी विभागों को भुगतान करने के निर्देश दे रहा था और लगातार नोटिस भी भेज रहा था, लेकिन भुगतान नहीं किया। बुधवार दोपहर करीब 1:02 बजे विद्युत निगम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों के बिजली कनेक्शन काट दिया। जल निगम की बिजली काटे अब लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं। पहले कुल 8.50 करोड़ रुपए बकाया था, लेकिन नगर निगम ने दीवाली से लेकर जनवरी तक करीब 5 करोड़ का ही भुगतान किया। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी से मदद नहीं मिल रही।

जल्द भुगतान नहीं हुआ तो गहराएगा पेयजल का संकट
 
पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी स्टोर करके काम चलाना पड़ा है। अगर जल्द ही बिजली कनेक्शन बहाल नहीं हुआ तो नोएडा और गाजियाबाद के हजारों घरों में पानी की किल्लत से जुझना पड़ेगा। खास तौरपर अपार्टमेंट्स, सोसायटियों और बड़े इलाकों में टैंकरों की मांग बढ़ सकती है। बिजली विभाग के कनेक्शन काटने से लोगों को पानी की समस्या हो सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, जब तक बकाया नहीं चुकाया जाएगा, तब तक गंगाजल की आपूर्ति बहाल करना संभव नहीं होगा। बिजली विभाग मार्च एंडिंग या कहे की फाइनेंशियल इयर को लेकर अभी भी लगातार विभागों से संपर्क बनाये हुए है। बिजली विभाग का कहना है कि अगर अब भी लिखित में आश्वासन मिले तो कनेक्शन फिर से जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ेः UP News: शिक्षा सेवा चयन आयोग के लिए मुसीबत बनी असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मोहर्रम जुलूस के दौरान 22 वर्षीय आफताब की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात
Ketan Agrawal Case: जून की चिलचिलाती गर्मी में 'हुडी' ने खोला खूनी राज; मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर रची केतन की मौत की खौफनाक साजिश
खेत में हाईटेंशन पोल से लटकता मिला युवक का शव, PM का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस
अलीगंज अग्निकांड पोस्टमार्टम रिपोर्ट: दम घुटने से तड़पकर गई 15 जिंदगी, फेफड़ों और गले में जम गए थे कार्बन पार्टिकल्स
यूपी में अवैध कोचिंग सेंटरों पर बड़ा एक्शन: योगी सरकार का पूरे प्रदेश में विशेष अभियान, पंजीकृत संस्थानों का भी होगा 'सुरक्षा ऑडिट'