Moradabaad : होली के लिए खरीदारी को बाजारों में उमड़े ग्राहक

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रंग, गुलाल के साथ पिचकारी और खाद्य सामग्री के साथ कपड़ों की खरीदारी हुई

मुरादाबाद, अमृत विचार। होली के लिए खरीदारी करने के लिए बाजारों में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ रही। हर प्रमुख बाजार की दुकानों पर देर रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे। रंग गुलाल के अलावा किराना की सामग्री की जमकर खरीदारी की गई। होली पर पकवान बनाने के लिए महिलाएं भी खरीदारी करती रहीं।

महानगर के गुरहट्टी, गंज बाजार, टाउनहाल, कटघर, बुद्धि विहार, हरथला सहित अन्य बाजारों में ग्राहकों की देर शाम तक भीड़ रही। ब्रांडेड शोरूम के अलावा बाजार की अन्य दुकानों पर लोगों ने होली के लिए सामग्री खरीदी। मिठाई, डेयरी प्रोडक्ट मावा, पनीर की भी ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। वहीं रंग बिरंगी पिचकारी, रंग, हर्बल गुलाल, बैलून, मुखौटे भी खूब बिके। वहीं होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी को अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने का निर्देश दिया है। कहा कि शांति व्यवस्था व पारस्परिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सतर्क रहें। पुलिस को विशेष रुप से अलर्ट रहने के लिए कहा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती करें। जिलाधिकारी ने लोगों से भी अपील की कि वह त्योहार को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं।

संबंधित समाचार