IPL 2025 :यशस्वी जायसवाल का बड़ा फैसला, गोवा के लिए खेलेंगे डोमेस्टिक क्रिकेट
अमृत विचार। भारत ही नहीं दुनियाभर के दिग्गज इस समय आईपीएल के १८वे आयोजन में अपनी अपनी टीम की तरफ से जलवा दिखा रहे हैं। इस बीच अब ये खबर आ रही है कि 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी टीम की तरफ से नहीं खेलेंगे। वह ऐसा बदलाव आईपीएल के लिए नहीं बल्कि डोमेस्टिक क्रिकेट के लिए करने जा रहे हैं।
बता दें कि यशस्वी मुंबई की तरफ से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन अब यह युवा बल्लेबाज गोवा के लिए खेलता नजर आएगा। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यशस्वी जयसवाल ने मुंबई क्रिकेट ऐसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाण NOCभी ले ली है। अचानक से लिए इस फैसले से सभी को हैरान कर दिया हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किय गया है कि यशस्वी गोवा के कप्तान भी हो सकते हैं। गोवा क्रिकेट ऐसोसिएशन की तरफ से उन्हें ये प्रस्ताव मिला है।
मुंबई के लिए डोमस्टिक क्रिकेट खेलते हैं कई बड़े खिलाडी
डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई के लिए कई बड़े दिग्गज खिलाडी हैं जो इसे खेलते हैं। वहीं मुंबई कि कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते हैं और उनकी गैर मौजूदगी में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे होता है। वो कई बार टीम कि कमान भी संभल चुके है। अब ऐसे में यशस्वी जायसवाल के लिए मुंबई के कप्तान बनाना काफी मुश्किल भी है। जबकि यशस्वी गोवा टीम की अगुवाई जरते नजर आ सकते हैं।
आईपीएल मैच के दौरान लिखा मेल
अपने गुहावटी में आईपीएल मैच के दौरान ही यशस्वी ने मुंबई क्रिकेट ऐसोसिएशन को चिठ्ठी लिखकर NOC ले ली। और मुंबई से क्लीयरेंस मिलने के बाद अब यशस्वी गोवा के लिए जल्द ही मैदान में खेलते नजर आएंगे। यशस्वी ने मेल करने से पहले MCA अधिकारियों से बात कि जिसमें उन्होंने अपने गोवा की कप्तानी की पेशकश को बताया।
अर्जुन तेंदुलकर ने भी किया था गोवा का रुख
इससे पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी गोवा के लिए गए थे। अर्जुन पहले मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते थे। जिसके बाद उन्होंने गोवा का रुख किया था। यशस्वी जायसवाल भी अब कुछ ऐसा ही करते दिख रहे हैं। बता दें कि साल २०१९ से यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। अच्छा खेल होने के बाद भी उन्हें आईपीएल और उसके बाद टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका न मिलने पर अब उन्होंने गोवा का रुख किया है।
ये भी पढ़े : IPL 2025 : क्यूरेटर पर बरसे LSG मेंटोर जाहिर खान, हार के बाद बोले - ऐसा लग रहा था पंजाब वालो ने पिच बनाई
