राजधानी में मंदिरों के सौन्दर्यीकरण पर खर्च होंगे 41 करोड़ 92 लाख 34 हजार, सुल्तानपुर में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इस पर पर्यटन विभाग 41 करोड़ 92 लाख रुपये खर्च करेगा। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसमें अलीगंज में रैदास मंदिर के विकास के लिए 464.55 लाख, डालीगंज में मनकामेश्वर मंदिर के लिए 99.13 लाख और आलमनगर के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में स्थित सीताकुंड के विकास के लिए 231.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनप्रतिनियों के प्रस्ताव पर 15 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें महाराजा बिजली पासी किले की फसॉड वॉल के निर्माण आदि के लिए 492.79 लाख रूपये, रहीमाबाद मॉल रोड पर स्थित सिद्धपीठ में बाराही देवी मंदिर के लिए 68.24 लाख और सरोजनी नगर में रेतेश्वर महादेव मंदिर के लिए 93.43 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह मलिहाबाद के पंचमुखी हनुमान मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 99.13 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। हनुमन्त धाम मंदिर के विकास के लिए 214.76 लाख रूपये, नानक शाही मठ के विकास में 98.59 लाख से कार्य कराए जाएंगे। सरोजनी नगर में सई नदी के तट पर घाट के निर्माण के लिए 199.62 लाख रूपये की परियोजना तथा पर्यटन भवन के उच्चीकरण हेतु 959.385 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि स्मृतिका वॉर मेमोरियल में लेज़र लाइट एण्ड साउण्ड शो के लिए 894.96 लाख रूपये, अ सरोजनीनगर में बुद्ध बिहार के पर्यटन विकास के लिए 75.10 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से अधिकांश कार्य उप्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराये जाएंगे और महाराजा बिजली पासी किले के लाइटिंग का कार्य उप्र. प्रोजेक्टस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा।

सुल्तानपुर में भी 3.86 करोड़ रुपए से विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं

सुल्तानपुर में करीब 03.87 करोड़ रुपए की धनराशि से धार्मिक स्थल समेत अलग-अलग परियोजनाओं के जरिए विकास कार्य किए जाएंगे। जयसिंहपुर स्थित बाबा दूल्हमदास मंदिर के लिए 97.79 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसी प्रकार हयातनगर में भगवान शिव मंदिर के लिए 41.64 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि वे साइड ऐमिनीटी का निर्माण भी होगा, इसके निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 22 लाख रुपए, सुखबड़ेरी में सुखदेव मुनि आश्रम के लिए 75 लाख रुपए, श्री साई धाम शिवराजपुर बल्दीराय मंदिर का 50.17 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है।

यह भी पढ़ेः लखनऊः किराएदार पर लगा 15 लाख का हर्जाना, 30 साल पुराने मुकदमे पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

संबंधित समाचार