लखनऊ: लक्जमबर्ग में नौकरी का झांसा देकर ऐंठे 1 लाख रुपये, अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

गाजीपुर में निवेश के नाम पर ट्रांसफर कराए 47 हजार

लखनऊ, अमृत विचार: फेसबुक पर लक्जमबर्ग पर नौकरी का विज्ञापन पोस्ट कर जालसाज ने दो युवकों से 1 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजीपुर में जालसाज ने निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर करीब 47 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस दोनों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

सेक्टर-एच निवासी अविनाश चंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी। जिसमें लक्जमबर्ग में नौकरी करने का ऑफर था। अविनाश ने यह बात दोस्त सौरभ सिंह को बताई। जिसके बाद दोनों ने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर कॉल कर मोमिता सिन्हा और ध्रुव शर्मा से की। आरोपियों ने लक्जमबर्ग में नौकरी लगने पर प्रतिमाह भारतीय मुद्रा में 4.50 लाख रुपये वेतन मिलने की बात कही। यह बात सुन कर अविनाश और सौरभ झांसे में फंस गए। विदेश जाने के लिए वीजा और अन्य मदों को पूरा करने के नाम पर दोनों से 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद व्हाट्सएप पर ही वर्क परमिट भेजा गया। पीड़ितों ने एंबेसी से वर्क परमिट चेक कराया तो फर्जीवाडा किए जाने की बात सामने आई। पीड़ित ने अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं, इंदिरानगर के बी-ब्लॉक निवासी सपना ने बताया कि 8 अप्रैल को एक अंजान नंबर से कॉल आयी। जालसाज ने निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। जाल में फंसाकर जालसाज ने 47,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ेः 50 हजार महिलाएं UP में बनेंगी 'रेशम सखी', मिलेगा रोजगार, जानें क्या है खास प्रोजेक्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हाथों में तिरंगा, जुबां पर हक की बात : सुलतानपुर में पुरानी पेंशन और TET के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Raebareli News : महराजगंज नगर पंचायत में विकास का खाका तैयार, एक करोड़ से होंगे काम; सड़क-नाली से लेकर सफाई और रोशनी पर जोर
Raebareli News : ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत में 6.88 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा! प्रधान-सचिव दोषी, प्रशासक पर गिरी गाज
लखनऊ में तेज बारिश से उमस से मिली राहत, 22 अगस्त को फिर एक्टिव होगा मानसून; वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, झांसी समेत इन जिलों में रेड अलर्ट
Bareilly News : सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ेगा शिवभक्तों का जनसैलाब, आंवला के कांवड़ शिविर में पहुंचे डीएम