कासगंज: तप रही फसलों को बारिश से मिली राहत, किसानों में खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से किसानों में खुशी की लहर है। पिछले कई दिनों से तेज धूप के चलते फसलें सूख रही थीं। गर्मी से तप रही फसलों को बारिश ने संजीवनी दी है। किसान लंबे समय से बारिश की आवश्यकता महसूस कर रहे थे।

उनका कहना है कि थोड़ी और बारिश हो जाए, तो और अच्छा रहेगा। हालांकि किसानों को इस बात की चिंता भी है कि यदि बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, तो मक्का की फसल गिरने का खतरा हो सकता है।

पिछले एक सप्ताह से तेज गर्मी पड़ रही थी। फसलों को बचाने के लिए किसान सिंचाई करने को मजबूर हो रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हुई, तो किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। लगभग एक घंटे की बारिश से खेतों में अच्छी नमी आ गई, जिससे अब कुछ दिनों तक सिंचाई की जरूरत नहीं रहेगी।

किसानों के अनुसार, यदि कुछ और बारिश हो जाए, तो पानी खेतों में गहराई तक पहुंच जाएगा और सिंचाई की लागत में भी कमी आएगी। इन दिनों खेतों में मक्का, मूंगफली सहित अन्य फसलें लगी हुई हैं। हवाओं को लेकर किसानों में आशंका बनी हुई है कि तेज हवाओं से मक्का की फसल गिर सकती है, जिससे नुकसान हो सकता है।

क्या बोले किसान
खेतों में मूंगफली और मक्का की फसल है। गर्मी के कारण फसलें झुलसने लगी थीं। बारिश होने से राहत मिली है- कुंवर सिंह

बारिश से सिंचाई की जरूरत कम होगी। इससे किसानों की लागत में कमी आएगी। अभी कुछ और बारिश की जरूरत है- रामपाल

तापमान हुआ कम, तो मौसम हुआ सुहाना
कासगंज। पिछले कई दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोग गर्मी से बेहाल थे। गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया था। शुक्रवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मौसम में हल्की ठंडक और ताजगी बनी रही।

ये भी पढ़ें- कासगंज: शिव मंदिर में धूमधाम से हुई मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा, शोभायात्रा में जमकर झूमे भक्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात