फोटो सेशन तक सीमित रह गया रक्षामंत्री के जन्मदिन पर सफाई अभियान, कई इलाकों में पड़ा रहा कूड़ा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के जन्म दिन पर नगर निगम द्वारा शहर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान फोटो सेशन तक सीमित होकर रह गया। सभी आठों जोन में जहां साफ-सफाई थी वहीं अभियान चलाकर खानापूर्ति कर ली।

CM Yogi (2)

नगर निगम में शामिल विस्तारित 88 गांवों के साथ शहर की बदहाल बस्तियां सफाई अभियान से दूर रहे।

CM Yogi (3)

इन इलाकों में खस्ताहाल नालियाें, सड़क, गंदगी, जलनिकासी की समस्याओं से लोग काफी समय से परेशान हैं। इसलिए नगर निगम के अधिकारी इन इलाकों में अभियान चलाने से बचते रहे। अभियान के बाद भी शहर में कई जगह गंदगी और कूड़ा पड़ा रहा। अभियान की हकीकत जांचने निरीक्षण पर निकलीं महापौर और नगर आयुक्त को अधिकारी केवल साफ-सुथरे इलाकों में ही घुमाते रहे।

महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई से शुरू हुआ अभियान

CM Yogi (1)

विशेष सफाई अभियान की शुरुआत महापौर सुषमा खर्कवाल ने सुबह 6 बजे जोन एक के हजरतगंज चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई के साथ की। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जोनल अधिकारी ओपी सिंह, व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वच्छ लखनऊ का सपना तभी साकार होगा जब अधिकारी और कर्मचारी जवाबदेही के साथ कार्य करें और जनता भी सक्रिय भागीदारी निभाए।

निशातगंज पुल के नीचे मिली गंदगी महापौर नाराज

CM Yogi (4)

विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण करने निकलीं महापौर को जोन 3 के गोल मार्केट चौराहे और निशातगंज पुल के नीचे करामत मार्केट में गंदगी मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मनकामेश्वर वार्ड में पार्क की सफाई में स्थानीय पार्षद और नागरिकों ने सहयोग किया।

ये भी पढ़े : Transfer-Posting पर यूपी सरकार सख्त: जॉइन न करने वालों पर गिरेगी गाज, स्वैच्छिक तबादले का मिलेगा एक और मौका

संबंधित समाचार