Moradabad:रात में हो रहा अवैध खनन, पुलिस-प्रशासन पर सवाल खड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार एक बार फिर तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद रात के समय मिट्टी का खनन खुलेआम जारी है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात क्षेत्र की सड़कों पर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ दौड़ती दिखाई देती हैं। जबकि जिला प्रशासन द्वारा रात्रि में खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद खनन माफिया नियमों को दरकिनार कर लगातार अवैध कार्य में लिप्त हैं। सूत्रों का कहना है कि खनन में संलिप्त लोग बिना किसी भय के काम कर रहे हैं, जिससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। 

अब बड़ा प्रश्न यह है कि प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद यह अवैध खनन किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सघन अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार