लखनऊ में गांधी जयंती पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध: इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से बाहर निकलने से पहले जान ले पूरा रूट 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार, लखनऊः गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर राजधानी में सभी प्रकार की शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आबकारी विभाग के निर्देश पर देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग, ताड़ी की दुकानें, सभी बार अनुज्ञापन, बीडब्लूएफएल 2, 2बी, 2सी, सीएल2, एफएल2, एफएल2बी, एफएल16/17, एफएल8/9/9ए, सीसीडी डिपो और थोक व खुदरा मदिरा बिक्री संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। जिला आबकारी अधिकारी करूणेन्द्र सिंह ने आदेश जारी कर कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

गांधी जयंती पर ट्रैफिक डायवर्जन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर माल्यार्पण का कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के दौरान हजरतगंज में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

इधर से न जाएं

- बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पार्क, विधानभवन की ओर।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पार्क की ओर।
- रॉयल होटल चौराहा से विधानभवन, हजरतगंज चौराहा की ओर।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा से महानगर की तरफ से आने वाले सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानभवन की ओर।
- चारबाग की तरफ से आने वाले सिटी व रोडवेज बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानभवन की ओर नहीं।
- गोमतीनगर से आने वाले वाहन 1090 चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा से हजरतगंज चौराहा की ओर।
- सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज चौराहा, विधानभवन की ओर।
- सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा की ओर।

इधर से जाएं

- वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जाएंगे।
- वाहन पार्क रोड चौराहा या सिसेंडी तिराहा होकर जाएंगे।
- कैसरबाग चौराहा, सिसेंडी तिराहा या बर्लिंगटन चौराहा होकर जाएंगे।
- बैकुण्ठ धाम तिराहा, 1090 चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगे।
- लोको चौराहा, कैंट व बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जाएंगे।
- बैकुण्ठ धाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग की ओर और गोल्फ क्लब चौराहा,      बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए या कमता तिराहा से शहीदपथ, उतरेठिया पुल से उतरकर जाएंगे।
- वाहन सिकंदरबाग चौराहा से दैनिक जागरण चौराहा, पीएनटी चौराहा, 1090 चौराहा होकर जाएंगे।
- वाहन चिरैयाझील तिराहा, बैकुण्ठ धाम तिराहा या सिकंदरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा होकर जाएंगे।

गांधी जयंती परहोगा विकास प्रदर्शनी का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे इसे सामाजिक समरसता, सौहार्द, सौमनस्य व सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ मनाने की अपील की। बताया कि गांधी जयंती पर सभी कार्यालयाध्यक्ष कार्यालय परिसर की साफ सफाई/श्रमदान करेंगे। उसके बाद नगर/विभिन्न कार्यालय परिसर में स्थापित महापुरूषों व देश के स्वतंत्रता के लिए शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराया जाएगा व रेस/दौड़ प्रतियोगिता डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित होगी। 

राजकीय भवनों पर 9 बजे सभी फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

सुबह नौ बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 से तीन बजे तक विकास प्रदर्शनी गांधी पार्क में लगायी जाएगी। स्कूलों व विद्यालयों में संचार युग में गांधीवाद की प्रासंगिकता पर निबंध लेखन/ भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता व स्वच्छता पर गांधीजी के विचार/ चित्रकला/ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

ये भी पढ़े : 

लंका दहन के दृश्य से भावविभोर हुए श्रद्धालु, लखनऊ के ऐशबाग में रामोत्सव-2025 का आयोजन

संबंधित समाचार