UP News: डी.फार्मा की पांचवे चरण की काउन्सिलिंग आज से, परेशानी होने पर इन नंबर पर करें कॉल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद,उप्र. द्वारा डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्मा) पाठ्यक्रम के लिए विशेष काउन्सिलिंग का पांचवां चरण शुरू होगा। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह ऑनलाइन काउन्सिलिंग चरण 04 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगा।

उन्होंने सोमवार को बताया कि काउंसिलिंग में 06 नवम्बर तक कॉलेजों की प्राथमिकताएं एकत्र की जाएंगी। इसके बाद 07 नवंबर को सीट आवंटन परिणाम घोषित होंगे, अगले दिन 08 नवंबर से 10 नवंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन और धरोहर राशि जमा की जाएगी साथ ही सीट छोड़ने की सुविधा भी 10 नवंबर तक ही रहेगी। अगले दिन 11 को रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि है। सचिव ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से विकल्पों का चयन करते हुए समय पर काउन्सिलिंग मंक प्रतिभाग करें। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के साथ-साथ अल्पसंख्यक संस्थानों में विशेष कोटे की सीटों के लिए भी लागू होगी।

उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और किसी भी सहायता के लिए परिषद कार्यालय के दूरभाष 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क करें।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म