जनवरी 26 तक सीएम ग्रिड योजना की सड़कों का काम हो जाएगा पूरा, यूरिडा के CEO ने कार्यों का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : सीएम ग्रिड योजना के फेज 1 के तहत शहर में निर्माणाधीन 7 सड़कों का काम जनवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। मंगलवार को यूरिडा के सीईओ महेंद्र बहादुर सिंह ने परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करके कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाए, जिससे शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके। सीईओ ने सबसे पहले पुरनिया अलीगंज रोड से सावित्री अपार्टमेंट होते हुए जनगणना निदेशालय, कुर्सी रोड तक बनाए जा रहा मार्ग देखा। इसके बाद मंदिर मार्ग गोल मार्केट चौराहे से कपूरथला चौराहे तक, इग्नू रोड से एलएन हाउस स्कूल तक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में नगर आयुक्त गौरव कुमार, डिप्टी सीईओ यूरिडा अरविंद श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, मनोज प्रभात, अधिशासी अभियंता अतुत मिश्र सहित नगर निगम व यूरिडा के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार