नैमिषारण्य में बनेगा ‘वेदारण्यम’ , राज्य सरकार ने मंजूर किये 14.09 करोड़, वेद वन की थीम पर आधारित विशेष जोन होंगे तैयार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : नैमिषारण्य धाम में वेद आधारित थीम पर ‘वेदारण्यम’ विकसित किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 14.09 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जिसमें से 7.04 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित यह परियोजना आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक भारतीय ज्ञान के समन्वय के साथ तैयार की जा रही है।

परियोजना में ‘वेद वन’ की अवधारणा के तहत चारों वेद- ऋग, यजुर, साम और अथर्व के आधार पर अलग-अलग सेक्शन तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही पंचवृक्ष, आयुर्वेद, नक्षत्र और ‘संसार’ जैसे थीम आधारित क्षेत्र विकसित होंगे। आगंतुकों के लिए ऑडियो-गाइडेड ट्री ट्रेल भी तैयार किया जाएगा, जिससे वे पेड़-पौधों और उनके धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नैमिषारण्य धाम को एक प्रमुख धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। वेदारण्यम परियोजना के माध्यम से यहां पारंपरिक और आध्यात्मिक स्वरूप को भी संरक्षित किया जाएगा। इस परियोजना में वेदों की थीम, प्राकृतिक संतुलन और वास्तु सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर का विकास किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभव मिल सके।

 ये भी पढ़ें :
NRHM घोटाले के तीन मामलों में पूर्व सीएमओ को राहत, हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

संबंधित समाचार