प्रयागराज में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के झूंसी थाना क्षेत्र स्थित जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल, रहिमापुर में ऑपरेशन के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमापुर निवासी महिला को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिसके लिए परिजनों से करीब 50 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसे लगातार उल्टी, कमजोरी समेत अन्य दिक्कतें बनी रहीं। इसके बावजूद समुचित उपचार नहीं किया गया। 

हालत बिगड़ने पर दोबारा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद महिला की स्थिति और गंभीर हो गई और गुरुवार दोपहर उसकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि बिना समुचित जांच के ऑपरेशन किया गया, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अस्पताल को सील करने की मांग की है। 

ये भी पढ़ें : 
यूपी के युवाओं में स्टार्टअप का क्रेज: 10 हजार से अधिक उद्यमियों ने रचा इतिहास, लखनऊ और आजमगढ़ जिलों ने मारी बाजी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...