ऑक्सीजन हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी... अस्पताल में लापरवाही से हुई थी बच्चे की मौत, जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत मामले की जांच में अस्पताल को दोषी पाया गया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है पुलिस को जांच रिपोर्ट भेजने के साथ लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज निवासी जियान (3) की ऑक्सीजन हॉस्पिटल में 21 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और वसूली का आरोप लगा शिकायत की थी। पहले जांच अपर निदेशक मंडल डॉ. जीपी गुप्ता ने की। उन्होंने नोटिस जारी डॉक्टर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, लेकिन बीमारी का बहाना बनाकर डॉक्टर गायब हो गया। दो माह के बाद अपर निदेशक ने सीएमओ को पत्र भेज कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ ऑफिस से अस्पताल को 23 जुलाई, 25 जुलाई, 14 व 17 अक्टूबर व 14 नवंबर को पत्र भेजे गए। किंतु डॉक्टर व संचालक साक्ष्य के साथ कमेटी के सामने पेश नहीं हुए। कमेटी ने जांच रिपोर्ट में अस्पताल को दोषी करार दिया है। कमेटी सदस्यों का कहना है बच्चे का इलाज कुशल विशेषज्ञ के जरिए नहीं किया गया था। इलाज में लापरवाही से बच्चे की जान चली गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया.... बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों से वाराणसी की जनता खफा, बजट बिगड़ने का बया किया दर्द 
भीषण गर्मी में बाबा के भक्तों को राहत, काशी विश्वनाथ धाम में मिलेगी ORS और ग्लूकोज की सुविधा