ED की बड़ी सफलता: 169.47 करोड़ की कुर्क संपत्ति सेंट्रल बैंक को लौटाई, धोखाधड़ी के शिकार बैंक को मिली राहत!

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को प्रकाश वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रमोटर-निदेशक मनोज कुमार जैन के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिन पर कथित रूप से धोखाधड़ी द्वारा बैंकिंग लेनदेन एवं ऋण राशि के हेर-फेर कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 234.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ईडी ने दावा किया कि बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए वित्तीय विवरणों एवं जाली दस्तावेजों के आधार पर ऋण सुविधाएं प्राप्त करने के बाद धन को अवैध रूप से दूसरी जगह भेज दिया गया, जिससे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 234.57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

जांच के दौरान, ईडी ने पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 199.67 करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी संपत्तियों का पता लगाया और न्यायपालिका से चार कुर्की आदेशों के बाद उन्हें जब्त कर लिया। जनहित की रक्षा एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की धन वसूली सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता को समझते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें की। इसके बाद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कुर्क की गई संपत्तियों की वापसी के लिए अपना आवेदन दायर किया, जिसे ईडी ने सहमति याचिका के माध्यम से समर्थन प्रदान किया और बैंक को संपत्तियां प्राप्त करने के लिए न्यायिक विचार आसान हो सका। 

28 नवंबर को, कलकत्ता के सिटी सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कुर्क की गई संपत्तियों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को वापस करने की अनुमति देते हुए कहा कि बैंक बकाया राशि की वैध वसूली का हकदार है। अदालत ने कहा कि ईडी को प्रार्थना पर कोई आपत्ति नहीं है बशर्ते कि बकाया राशि का भुगतान किया जाए और पीएमएलए के अंतर्गत निर्णय के लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष अधिशेष राशि जमा करा दी जाए।
 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा की गई नवीनतम मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, संपत्तियों का वर्तमान वसूली मूल्य 169.47 करोड़ रुपये है। यह प्राप्ति वित्तीय धोखाधड़ी की आय को सही दावेदारों को लौटाने, सार्वजनिक धन की वसूली सुनिश्चित करने तथा जटिल वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा बैंकिंग प्रणाली की अखंडता को बहाल करने के लिए ईडी की प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म