इजराइल-ईरान हमले के चलते हवाई क्षेत्र बंद: मुंबई की ओर भेजी गई दिल्ली-तेल अवीव उड़ान, एअर इंडिया ने दी जानकारी  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली।  के बंद होने के कारण एअर इंडिया ने शनिवार को दिल्ली से तेल अवीव जा रही अपनी उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया। इजराइल द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के बाद कुछ हवाई क्षेत्रों को उड़ान संचालन के लिए बंद कर दिया गया है।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, "अठाईस फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए संचालित उड़ान एआई139 इजराइल के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण तथा यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा के मद्देनजर भारत लौट रही है।" एअरलाइन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि विमान को मुंबई भेजा गया है। 

एअर इंडिया ने कहा, "हम अपनी उड़ानों के संचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी परिस्थितियों का लगातार आकलन कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर परिचालन में बदलाव करेंगे।"

विमानन कंपनी ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद भी जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है। 

विमानन कंपनी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "स्थिति में बदलाव के अनुसार आवश्यक समायोजन करने के लिए हमारी टीमें तैयार हैं।" इसने यात्रियों से प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की।

उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट 'Flightradar24.com' ने 'एक्स' पर कहा कि हवाई क्षेत्रों के बंद होने का असर कई उड़ानों और विमानन कंपनियों पर पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें :
मुंबई पहुंचे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी : 2 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बातचीत, जानें पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार