साइबर सिक्योरिटी : पासवर्ड ही नहीं करियर भी बनाएं स्ट्रांग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

यह बात कहने में कोई भी गुरेज नहीं होना चाहिए कि डिजिटल दुनिया तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ साइबर हमलों की संख्या भी। आज हर छोटे-बड़े व्यवसाय, सरकारी संस्थान, बैंक, अस्पताल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को अपनी ऑनलाइन डेटा सुरक्षा की चिंता रहती है। यही वजह है कि साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट की जरूरत लगभग हर सेक्टर में महसूस की जा रही है। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञ न केवल नेटवर्क, डेटा और सिस्टम को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि भविष्य में होने वाले संभावित साइबर हमलों की पहचान भी करते हैं। यह क्षेत्र लगातार विकसित होता रहता है, इसलिए इसमें सीखने और आगे बढ़ने की संभावनाएं भी अनंत हैं। ऐसे में साइबर सुरक्षा का मुद्दा प्राथमिकता में बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण कुशल साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट पेशेवरों की मांग बढ़ती जा रही है। अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो की माने तो साइबर सुरक्षा नौकरियों में वर्ष 2029 तक 31 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। यदि आपकी आईटी, कंप्यूटर विज्ञान या साइबर अपराध में रुचि है, तो साइबर सुरक्षा आपके लिए एक बेहतर करियर विकल्प हो सकता है।-ज्ञानेंद्र कुमार दीक्षित, असिस्टेंट प्रोफेसर, बीबीडी यूनिवर्सिटी, लखनऊ।

क्या है साइबर सिक्योरिटी

इंटरनेट की दुनिया में हमारे डेटा और डिजिटल गतिविधियों को सुरक्षित रखने में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। सरल शब्दों में कहें तो साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ का काम हर ऑनलाइन गतिविधि को सुरक्षित बनाना, साइबर अपराधों की रोकथाम करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच करना होता है। यानी इंटरनेट पर किसी भी यूजर को हैकिंग, धोखाधड़ी या डेटा चोरी जैसे साइबर अपराधों से बचाने के लिए साइबर सिक्योरिटी का इस्तेमाल किया जाता है। तेजी से बढ़ती डिजिटल लाइफस्टाइल के कारण इस क्षेत्र में कुशल प्रोफेशनलों की मांग लगातार बढ़ रही है। आज इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल उपकरणों का उपयोग जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की आवश्यकता भी बढ़ रही है। अनुमान है कि आने वाले 5 वर्षों में भारत को 5 लाख से अधिक साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ेगी। नैसकॉम की रिपोर्ट भी बताती है कि आईटी कंपनियां अब हर दस तकनीकी नियुक्तियों में से एक को साइबर सिक्योरिटी से जुड़े रोल में रख रही हैं। इसी वजह से यह सेक्टर युवाओं के लिए न केवल हाई पैकेज देने वाला, बल्कि लंबे समय तक स्थिर रहने वाला करियर विकल्प बन चुका है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नेटवर्क और सिस्टम के लिए मजबूत सुरक्षा ढांचा तैयार करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि किसी अनधिकृत व्यक्ति को नेटवर्क तक पहुंच न मिले। हमारे डिवाइस, डेटा और कम्युनिकेशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर होती है।

स्किल और करियर मौके

साइबर सिक्योरिटी केवल तकनीक का विषय भर नहीं रह गया है, बल्कि यह तेजी से उभरता हुआ करियर हॉटस्पॉट बन चुका है। देश की कई यूनिवर्सिटीज, प्रशिक्षण संस्थान और ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म अब साइबर सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग और डिजिटल फॉरेंसिक जैसे आधुनिक कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि युवा इस क्षेत्र की बढ़ती मांग को पूरा कर सकें। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) के अनुसार भारत वैश्विक स्तर पर साइबर सुरक्षा के एक मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है। CERT-In की रिपोर्ट बताती है कि देश में इस क्षेत्र से जुड़े 400 से अधिक स्टार्टअप सक्रिय रूप से नई तकनीक और समाधान विकसित कर रहे हैं। इसके साथ ही भारत में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की संख्या 6.5 लाख से अधिक हो चुकी है, जो इस बात का संकेत है कि यह उद्योग न केवल तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा कर रहा है।

साइबर सिक्योरिटी कोर्सेज के लिए योग्यता

2026 (22)

-    अंडरग्रेजुएट (UG) साइबर सिक्योरिटी कोर्सेज
-    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
-    10+2 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित अनिवार्य विषय होने चाहिए।
-    कम से कम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक।
-    B.Tech साइबर सिक्योरिटी में प्रवेश के लिए निम्न एंट्रेंस एग्ज़ाम स्वीकार किए जाते हैं: 
 -    JEE Main
-    JEE Advanced
-    BITSAT
-    AP EAMCET

पोस्टग्रेजुएट (PG) साइबर सिक्योरिटी कोर्सेज

2026 (23)

-    उम्मीदवार के पास B.Tech / BE / BSc या संबंधित क्षेत्र में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। 
-    बैचलर्स में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक।
-    कुछ टॉप कॉलेज PG प्रवेश मेरिट लिस्ट के आधार पर देते हैं।
-    कई संस्थान निम्न परीक्षाओं के स्कोर पर जोर देते हैं:
-    GATE
-    UPSEE
-    TANCET

साइबर सिक्योरिटी कोर्सेज के लिए भारतीय यूनिवर्सिटीज

एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर
पीएसजी टेक कोयंबटूर
हिट्स चेन्नई
एसआरएम विश्वविद्यालय, चेन्नई
निमास कोलकाता
कालीकट विश्वविद्यालय
NIELIT दिल्ली  
स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, कोलकाता
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)

 

संबंधित समाचार