UPSSSC : यूपी फार्मासिस्ट के 560 पदों पर आवेदन शुरू, फार्मेसी में डिप्लोमा वाले करें अप्लाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के कुल 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अंतर्गत है, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 29 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार (करेक्शन) की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 है।

आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों (General, OBC, SC/ST, EWS आदि) के लिए केवल 25 रुपये है।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharm) होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। UPSSSC PET 2025 में भाग लिया हो और स्कोरकार्ड उपलब्ध हो।

न्यूनतम आयु : 18 वर्ष

अधिकतम आयु : 40 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार; आरक्षित वर्गों को आयु में छूट नियम अनुसार मिलेगी)।

परीक्षा पैटर्न: कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)।  

परीक्षा अवधि: 2 घंटे। गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग।

विषय: फार्मेसी से संबंधित विषयगत ज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स, और उत्तर प्रदेश से जुड़े विषय।

श्रेणी-वार रिक्तियां:

अनारक्षित (UR): 224
OBC: 151
SC: 118
EWS: 56
ST: 11
(कुल: 560)

कैसे करें आवेदन:
  1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर लाइव एडवरटाइजमेंट या रजिस्ट्रेशन सेक्शन में UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 (Advt No. 01-Exam/2026) का लिंक चुनें।
  3. PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर या OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
  4. मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जानकारी भरें।
  5. फीस (25 रुपये) का भुगतान करें (SBI Collect या ई-चालान से)।
  6. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लेकर रखें।

संबंधित समाचार