प्रतापगढ़ः 25 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की फतनपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से पेट्रोल पम्प पर हुई लूट की घटना से संबंधित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि उदय सिंह यादव निवासी ग्राम जोधेवाल पीतांबर नगर तेलियरगंज थाना शिव कुटी प्रयागराज को मंगलवार को आज सवेरे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर प्रतापगढ़ में लूट, हत्या का प्रयास, मार-पीट, धमकी जैसे लगभग 05 जघन्य अपराध पंजीकृत है।

उन्होंने बताया कि फतनपुर क्षेत्र में दो सितंबर 2025 की रात दो मोटरसाइकिलों से आए 04 बदमाशों ने इण्डियन ऑयल पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर कर्मचारी त्रिभुवन के पास से 25 हजार रुपये की नगदी छीन ली थी तथा बाहर तेल भरवा रहे ग्राहकों से भी मारपीट कर भाग गए। इस सिलसिले में पुलिस को उदय समेत चार बदमाशों की तलाश थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म