घने कोहरे के चलते विमानों पर लगा ब्रेक... कई फ्लाइट प्रभावित, घंटों परेशान रहे यात्री
लखनऊ/सरोजनीनगर, अमृत विचार: घने कोहरे का असर आज विमान सेवाओं पर पड़ा। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रही। नतीजा कई विमान लेट-लतीफ रहे।
इसकी वजह से मुंबई से बीती रात 12:35 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान (6 ई 5264) करीब 2 घंटा 20 मिनट देरी से लखनऊ पहुंचा। इसी तरह मस्कट से तड़के 3:45 बजे लखनऊ पहुंचने वाला सलाम एयर का विमान (ओवी 705) सुबह 5:35 बजे पहुंचा। वहीं दम्माम से सुबह 5:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाला फलाइनेस का विमान (एक्सवाई 896) सुबह 10:50 बजे लखनऊ पहुंचा। मुंबई से सुबह 8:35 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 1026) करीब एक घंटा 10 मिनट देरी से पहुंची।रियाद से सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 333) करीब 2 घंटा 15 मिनट देरी से पहुंची। झारसुगुड़ा से सुबह 10:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस5228) करीब 1 घण्टा 10 मिनट देरी से लखनऊ पहुंची।बेंगलुरु से सुबह 10:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2048) 11 बजे लखनऊ पहुंची। जबकि दुबई से सुबह 10:50 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाई दुबई की उड़ान (एफजेड 443) 11:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच सकी। वाराणसी सेदोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 6544) करीब पौने दो घंटा देरी से पहुंची।दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2172) करीब एक घंटा देरी से लखनऊ पहुंची।किशनगढ़ से शाम 4:55 बजे लखनऊ आने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 522) करीब एक घंटा देरी से लखनऊ पहुंची।दिल्ली से शाम 5:45 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6 ई 2159) एक घंटा 10 मिनट देरी से लखनऊ पहुंची। इसी तरह लखनऊ से सुबह 4:30 बजेमस्कत जाने वाली सलाम एयर की उड़ान (ओवी 706) सुबह 7:05 बजे रवाना हुई। लखनऊ से सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) 12:15 बजे रवाना हुई। लखनऊ से सुबह 9:25 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 1027) एक घंटा 10 मिनट देरी से 10:35 बजे उड़ान भर सकी। लखनऊ से सुबह 10 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 334) 2 घंटा 35 मिनट देरी से 12:35 बजे रवाना हुई। लखनऊ से 10:45 बजे किशनगढ़ जाने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 5223) एक घंटा 35 मिनट देरी से रवाना हुई। लखनऊ से दोपहर 11:05 बजे बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2049) करीब एक घंटा देरी से उड़ान भर सकी।लखनऊ से दोपहर 11:30 बजे मुंबई जाने वाली अकासा एयर की उड़ान (क्यूपी 1526) दोपहर 1:25 बजे रवाना हुई। लखनऊ से दोपहर 11:50 बजे दुबई जाने वाली फ्लाई दुबई की उड़ान (एफजेड 444) 1ः20 बजे रवाना हुई। लखनऊ से दोपहर 1:50 बजे मुंबई जाने वाली अकासा एयर की उड़ान (क्यूपी 1153) 3:50 बजे रवाना हुई।लखनऊ से शाम 3:25 बजे गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 399) शाम 4:35 बजे रवाना हुई। लखनऊ से शाम 3:50 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 6222) शाम 6:05 बजे रवाना हुई। लखनऊ से शाम 5:25 बजे झारसुगुड़ा जाने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस5229) शाम 6:35 बजे रवाना हुई।लखनऊ से शाम 7:20 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 6615) रात 9:10 बजे रवाना हुई और लखनऊ से रात 8:35 बजे अबू धाबी जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1415) रात 9:30 बजे रवाना हुई।
