70वां जन्मदिन मना रही बसपा सुप्रीम मायावती, सीएम योगी समेत अखिलेश यादव ने दी बधाई, जानें क्या कहा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ''बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।'' 

समाजवादी पार्टी प्रमुख यादव ने लिखा, ''आदरणीय सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनको स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं।'' 

उन्होंने लिखा, ''उन्होंने जीवन भर प्रभुत्ववादियों के ख़िलाफ़ जाकर शोषित, वंचित, उत्पीड़ित, उपेक्षित व अपमानित समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए जो रात-दिन अनवरत संघर्ष किया और संविधान विरोधी भाजपा तथा उनके संगी-साथियों को जिस तरह ललकारा, वो निरंतर बना रहे, इस कामना के साथ, उन्हें जन्मदिन की पुनः बधाई।''

बसपा प्रमुख मायावती का आज 70 वां जन्मदिन है। उनकी पार्टी इसे आज पूरे प्रदेश में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है।

ये भी पढ़ें : 
मकर संक्रांति स्नान, 21 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई, सीएम योगी ने दी बधाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी
खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल
मलिहाबाद पैक हाउस फिर बंद: निर्यात के लिए आम-सब्जियां नहीं मिलीं, कंपनी को लाखों का मासिक नुकसान
अभी पांच लग्न, फिर एक महीने नहीं हो पाएंगे मांगलिक कार्य... 14 मार्च से शुरू हो रहे मीन खरमास