Bareilly : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर ! वंदे भारत एक्सप्रेस में लगेंगे 8 अतिरिक्त कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 22545/22546 वंदेभारत एक्सप्रेस में 14 मार्च से स्थाई रूप से 07 नान एक्जीक्यूटिव और 01 एक्जीक्यूटिव अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22545/22546 लखनऊ जं.-देहरादून- लखनऊ जं. वंदेभारत

एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेंगे। उत्तर रेलवे के रायवाला-देहरादून खण्ड पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लाक दिये जाने के कारण 14119 काठगोदाम-देहरादून एवं 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस गाड़ियों को नियंत्रित एवं पुनर्निर्धारित कर चलाए जाने की सूचना 9 मार्च को जारी की गई थी। अपरिहार्य कारणों से उक्त गाड़ियों का नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारण स्थगित कर दिया गया है। अब यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर पूर्ववत चलाई जाएंगी।

संबंधित समाचार