खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

100 मीटर फर्राटा में अयोध्या के सिराज, 200 मीटर में मिर्जापुर के गुलशन अव्वल

अयोध्या, अमृत विचार: डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत दर्ज कर पदक अपने नाम किए। एडी बेसिक अयोध्या कौस्तुभ कुमार सिंह व गोरखपुर एडी बेसिक संगीता सिंह ने खिलाड़ियों से प्राप्त परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

तीसरे दिन हुई प्राथमिक स्तर दौड़ 50 मीटर स्पर्धा के बालिका वर्ग में अलीगढ़ के सेजल-प्रथम, वाराणसी की अंशिका यादव-द्वितीय व मेरठ की सुहानिया-तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में वाराणसी के विशाल-प्रथम, मिर्जापुर के दीपक- द्वितीय व आगरा के मयंक-तृतीय रहे। 100 मीटर में नैंसी यादव वाराणसी प्रथम, सगोपी बरेली द्वितीय, सेजल अलीगढ़ तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग अयोध्या के सिराज अली-प्रथम, वाराणसी के धनंजय- द्वितीय, झांसी के सुमित-तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग200 मीटर में नैंसी वाराणसी प्रथम, रोशनी अलीगढ़ द्वितीय, अनीता प्रयागराज तृतीय रही।बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में वाराणसी की अंशिका यादव-प्रथम, मुरादाबाद की पलक-द्वितीय, गोरखपुर की अतिया-तृतीय रहीं।

नियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में मुरादाबाद के कार्तिक-प्रथम, लखनऊ के संजय-द्वितीय, वाराणसी के राजन यादव-तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मुरादाबाद की पलक-प्रथम, मिर्जापुर की रेशमा-द्वितीय, देवीपाटन मंडल की सानिया-तृतीय रहीं। 600 मीटर में गोरखपुर की अतिया- प्रथम, वाराणसी की शिवांगी यादव-द्वितीय, आगरा की करिश्मा -तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर में मिर्ज़ापुर के गुलशन कुमार-प्रथम, मुरादाबाद के अर्जुन-द्वितीय, लखनऊ के शिवम-तृतीय, 400 मीटर में गोरखपुर के खिताबुद्दीन शेख-प्रथम, मुरादाबाद के अर्जुन-द्वितीय, आगरा के शुभम- तृतीय और 600 मीटर में वाराणसी के आकाश-प्रथम, मुरादाबाद के अर्जुन-द्वितीय व मेरठ के अमन-तृतीय स्थान पर रहे।

लंबी कूद में अलीगढ़ की रोशनी-प्रथम, प्रयागराज की अनीता- द्वितीय, बरेली की करिश्मा- तृतीय रही। बालक वर्ग में मुरादाबाद के बॉबी-प्रथम, गोरखपुर के खिताबुद्दीन शेख- द्वितीय,कानपुर के राज तृतीय रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में बस्ती मंडल विजेता व गोरखपुर मंडल उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल विजेता व मिर्जापुर मंडल उपविजेता बना। योग में मिर्ज़ापुर प्रथम, लखनऊ द्वितीय व सहारनपुर तृतीय रहा। सेपक टाकरा में अयोध्या मंडल विजेता व गोरखपुर उपविजेता रहा। तीरंदाजी प्रतियोगिता में मिर्जापुर विजेता व कानपुर उपविजेता रहा। शूटिंग पिस्टल में अयोध्या की अंशिका सिंह प्रथम व लखनऊ की शेफाली द्वितीय रही। हॉकी प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल विजेता व मिर्जापुर उपविजेता रही। शतरंज में मुरादाबाद मंडल विजेता व गोरखपुर मंडल उपविजेता रहा। मलखम प्रतियोगिता में गोरखपुर प्रथम, चित्रकूट द्वितीय व मेरठ तृतीय रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाराणसी विजेता व मिर्जापुर उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल विजेता व देवीपाटन मंडल उपविजेता रहा। खो-खो में मिर्जापुर मंडल विजेता व अयोध्या उपविजेता रहा।

बास्केटबॉल में अयोध्या विजेता गोरखपुर उपविजेता रहा। तीरंदाजी बालक में लखनऊ मंडल विजेता व गोरखपुर उपविजेता रहा। पिस्टल शूटिंग में अयोध्या के अभय सिंह प्रथम व गोरखपुर के अंशु द्वितीय रहे। जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में प्रयागराज विजेता व मिर्जापुर मंडल उपविजेता रहा। शतरंज में गोरखपुर विजेता व अयोध्या उपविजेता रहा। कबड्डी में वाराणसी विजेता व बस्ती उपविजेता रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर विजेता व अयोध्या मंडल उपविजेता रहा। एयर पिस्टल के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर लखनऊ का कब्जा रहा। बैडमिंटन में सहारनपुर विजेता व मिर्जापुर विजेता रहा। इस दौरान विश्वनाथ सिंह, अनूप द्विवेदी, योगेश्वर सिंह, अनुपम सिंह, धीरज शुक्ला, सरवरे आलम, पंकज द्विवेदी, अजय सिंह, डॉ. नीरज शुक्ला, अख्तर खान आदि निर्णायक रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार के इस कदम से प्रयागराज मंडल के 1.4 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ, बोले ब्रजेश पाठक- हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी, भर्ती-कोटा और चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव 
शादियों में घटे पकवान, भंडारा स्थगित, भोग-प्रसाद पर संकट, रामनगरी तक पहुंची ईरान जंग की आग 
ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे रक्षामंत्री: कल आएंगे लखनऊ, ये रहा कार्यक्रम का शेडयूल
13 साल से कोमा में रहने वाले हरीश राणा को SC ने दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, देश के इस पहले मामले की जानें दर्दनाक कहानी