Republic Day 2026: लखनऊ में गणतंत्र उत्सव, सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा
लखनऊ, अमृत विचार : आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित आवास पर तिरंगा फहराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर सभी प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।
लोकतंत्र के इस महान पर्व पर उन्होंने अपने विचार साझा किये। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान से हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार मिला है। हम सभी को संविधान का सम्मान करना चाहिए। साथ ही कहा है कि सभी नागरिकों को संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व का संकल्प लेना चाहिए है।
उन्होंने कहा कि आज हम जिस भारत का दर्शन कर रहे हैं, वह नया भारत है, ऐसे में हमें अपने कर्तव्यों को समझें और देश की एकता बनायें रखें। उन्होंने संविधान के प्रति आस्था को दोहराया है और सभी देशवासियों से संविधान के मूल्यों का पालन करने की अपील की है।
