Republic Day 2026: 982 कर्मियों को आज mila वीरता और सेवा सम्मान, जानें कौन से क्षेत्र के कर्मचारियों को मिले सबसे अधिक पदक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः देश आज अपना 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच गणतंत्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस (एचजीएंडसीडी) तथा ‘करेक्शनल सर्विसेज’ (सुधारात्मक सेवा) के 982 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदकों से नवाजा। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एक बयान भी जारी किया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 125 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया।

गृह मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि इनमें से 125 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा जिनमें 121 पुलिस सेवा के और चार अग्निशमन सेवा के हैं। वीरता पदक पाने वाले 121 पुलिसकर्मियों में से 35 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के, 45 जम्मू कश्मीर के, पांच पूर्वोत्तर के और 40 शेष देश के हैं। सबसे अधिक जम्मू कश्मीर के 33 पुलिसकर्मियों, महाराष्ट्र के 31, उत्तर प्रदेश के 18, दिल्ली के 14, मणिपुर के पांच, ओडिशा के चार, बिहार के तीन और तेलंगाना के एक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 12, पुलिसकर्मी को वीरता पदक से नवाजा गया है। इसके अलावा 101 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। 

इनमें से 89 पुलिस सेवा, पांच अग्नि शमन सेवा, तीन नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड और 25 सुधारात्मक सेवा के हैं। विभिन्न सेवाओं के 756 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें से 664 पुलिस सेवा, 34 अग्नि शमन सेवा, 33 नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड तथा 25 सुधारात्मक सेवा के हैं। वीरता पदक वीरता के दुर्लभ और बहादुरी के कार्यों के आधार पर दिए जाते हैं, जिसमें जान और माल की रक्षा करना, या अपराध रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना शामिल है। इसमें होने वाले जोखिम का अनुमान संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को ध्यान में रखकर लगाया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक सेवा के दौरान विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है और उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए दिया जाता है।

किस लिए कौन सा पदक मिलता है?

बयान के मुताबिक, वीरता पदक असाधारण बहादुरी और विशिष्ट वीरतापूर्ण काम के आधार पर जीवन और संपत्ति बचाने या अपराध को रोकने या फिर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिया जाता है। इसमें उठाए गए जोखिम का आकलन संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। वहीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM), सेवा में विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM) कर्तव्य के प्रति निष्ठा की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए दिया जाता है। 

संबंधित समाचार