प्रयागराज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवक और 4 युवतियां गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कीडगंज इलाके में पुलिस ने एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोरा कब्रिस्तान के पास एक गली में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पहले गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें सेक्स रैकेट संचालित होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस उपायुक्त राजीव यादव के निर्देश पर कीडगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने अचानक एक घर में छापेमारी की। छापामारी के दौरान वहां मौजूद युवक-युवतियां भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार की गई सभी युवतियां और युवक प्रयागराज के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक यह अवैध गतिविधि पिछले कई दिनों से चल रही थी, जिस पर स्थानीय लोगों को शक होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। कीडगंज पुलिस इससे पहले भी एक किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात