UP : रामपुर शहर में साढ़े आठ करोड़ की लागत से 11 सड़कों का होगा निर्माण

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। शहर विधानसभा क्षेत्र में सालों से जर्जर और कच्ची सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द ही बेहतर सड़कें मिलने वाली हैं। शासन ने नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक आकाश सक्सेना द्वारा दिए 11 सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों के निर्माण पर करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।

शहर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में सड़कों की स्थिति काफी खराब है। जर्जर सड़कों की वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। आए दिन हादसे हो जाते हैं, जिस कारण लोगों को चोट आदि लग जाती है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों ने शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मांग करते हुए जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने एवं कच्ची सड़कों का निर्माण कराने की मांग की थी, जिसके बाद विधायक ने सड़कों के प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को भिजवा दिए थे। 

शासन ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार क्षेत्र की 11 सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य होगा। जिस पर करीब साढ़े आठ करोड़ रूपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड गौरव ने बताया कि अब टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें।

इन सड़कों का होगा निर्माण
1. भमरौआ मंदिर मार्ग का निर्माण एवं चौड़ीकरण - 3.59 करोड़
2. चिकटी रामनगर रोड से चिकना संपर्क मार्ग का नव निर्माण - 1.03 करोड़
3. आगापुर रोड से लक्ष्मीनगर मार्ग तक नव निर्माण - 1.12 करोड़
4. शिव मंदिर पंजाबनगर से विजईया तक मार्ग का नव निर्माण - 92.12 लाख
5. रामपुर शाहबाद मार्ग से पटवाई जौलपुर वाया नईमगंज मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य - 20.30 लाख
6. रामपुर शाहबाद मार्ग से बकैनिया मिश्रिनगर मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य - 24.35 लाख
7. रामपुर शाहबाद मार्ग से नारायणपुर मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य - 10.75 लाख
8. पंजाबनगर जौलपुर मार्ग से मिलक निब्बी सिंह शिव मंदिर मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य - 31.77 लाख
9. पंजाबनगर जौलपुर मार्ग से विजईया पर सीसी का कार्य - 30.07 लाख
10. पंजाबनगर जौलपुर मार्ग से रसूलपुर मार्ग पर पीसी एवं सीसी का कार्य - 32.15 लाख
11. बीसरा मंढोली मार्ग पर शेष भाग का कार्य - 32.07 लाख

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पांडवों की राजधानी हस्तिनापुर को मिलेगी नई पहचान, देश के 15 प्रमुख पुरातात्विक स्थलों की सूची में शामिल
पंजाब पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी : गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जाना जाएगा आदमपुर हावई अड्डा, हलवारा एयरपोर्ट का भी किया उद्घाटन
शेयर बाजार : वायदा सौदों पर एसटीटी बढ़ाने का प्रस्ताव बाजार को नहीं आया रास, सेंसेक्स 1,547 अंक लुढ़का, निफ्टी 495 अंक टूटकर हुआ बंद
Budget 2026-27 : प्वाइंट्स में समझें केंद्रीय बजट की मुख्य बातें... कहां खर्च होगा कितना पैसा
ICC का बड़ा फैसला: अमेरिका की सीम बॉलर इसानी वाघेला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बॉलिंग पर तत्काल प्रतिबंध, जानें वजह