कनाडा में तीन भारतीय गिरफ्तार.... घर में गोलीबारी के आरोप में सरे पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कनाडा पुलिस ने एक घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि हरजोत सिंह (21), तरनवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह बिलिंग (21) पर गोलीबारी करने का आरोप है और सभी को बृहस्पतिवार तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। 

'लेकलैंड टुडे' की खबर के अनुसार, सरे के क्रिसेंट बीच इलाके में एक घर के बाहर गोलीबारी और मामूली आग लगने की सूचना मिलने के बाद गश्ती दल ने संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिसकर्मी एक फरवरी को सरे के क्रिसेंट बीच इलाके में गश्त कर रहे थे कि तभी क्रिसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास एक घर के बाहर गोलीबारी और आग लगने की सूचना मिली।

बयान में बताया गया कि कुछ ही समय बाद पुलिस अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की अपराध शाखा ने तीनों आरोपियों पर आपराधिक संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मुकदमे में अन्य धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। 

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को पांच फरवरी, 2026 तक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सभी के विदेशी नागरिक होने की पुष्टि की और उसने कनाडा सीमा सेवा एजेंसी से संपर्क किया है।

ये भी पढ़ें :
भारत-किर्गिस्तान का Joint military exercise, असम में 4-17 फरवरी तक दोनों सैन्यकर्मी करेगें अभ्यास 

संबंधित समाचार