भारत-किर्गिस्तान का Joint military exercise, असम में 4-17 फरवरी तक दोनों सैन्यकर्मी करेगें अभ्यास 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारत और किर्गिस्तान की सेनाएं दोनों देशों के विशेष बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से चार से 17 फरवरी तक असम में द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह 'अभ्यास खंजर' का 13वां संस्करण आतंकवाद रोधी परिदृश्यों में संयुक्त अभियानों पर केंद्रित होगा। 

सेना ने बताया कि असम के मिसामारी में होने वाला यह संयुक्त अभ्यास द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा और भारत व किर्गिस्तान के बीच दीर्घकालिक सैन्य साझेदारी को गहरा करेगा। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध और आतंकवाद रोधी परिदृश्यों में संयुक्त अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों के विशेष बलों के बीच समन्वय बढ़ाना है।" भारत-किर्गिस्तान का पिछला संयुक्त अभ्यास मार्च 2025 में किर्गिस्तान में हुआ था। 

बयान के मुताबिक, 2011 में शुरू होने के बाद से 'अभ्यास खंजर' एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में विकसित हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारत और किर्गिस्तान में बारी-बारी से होने वाले यह अभ्यास दोनों देशों के मजबूत रणनीतिक संबंधों की अनूठी विशेषता को दर्शाता है। 

ये भी पढ़ें : 

काशी को मिली सौगात, रेडिएशन तकनीक से होगा कैंसर मरीजों का इलाज 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज