कानपुर : जूही लाल कॉलोनी को खाली नहीं होने देंगे, संघर्ष को तैयार, कांग्रेस का ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर दक्षिण के 56 चौराहा, जूही लाल कॉलोनी बस्ती में दलित, पिछड़े और अप्लसंख्यक समाज के लोगों को प्रशासन जबरन हटाने की तैयारी कर रहा है लेकिन कांग्रेस बस्तीवासियों के साथ है और गरीबों के सिर से छत छीनने नहीं देगी। शुक्रवार को कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा जूही लालकालोनी मलिन बस्ती के निवासियों को न्याय दिलाने के लिए जूही लाल कॉलोनी व मलिन बस्तियों में चौपाल लगाई। 

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई और बस्ती वालों की पीड़ा को सुना और समझा। विचार विमर्श करते हुए प्रशासन द्वारा हो रहे अन्याय को पक्षपाती बताते हुए इसके खिलाफ हर कानूनन लड़ाई लड़ने की घोषणा की। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार कुछ पूंजीपतियों के लिए ही काम कर रही है। बस्ती में 65 से 70 वर्षों से अधिक समय से रह रहे गरीबों का निवास का मौलिक अधिकार है।

2

केडीए और प्रशासन को बस्ती गिराने के बजाय वहां रह रहे लोगों को मालिकाना हक देना होगा इसके लिए कई एक्ट आ चुके हैं। ये मौलिक अधिकार है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इसकी कानूनी लड़ाई लड़ेगी और पहले  केडीए उपाध्यक्ष को पत्र देगी और यदि केडीए ने न्याय नहीं किया तो इसके खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। विकास अवस्थी, हरीश बाजपई, नरेश पाठक, मोहित दीक्षित, मनोज वाल्मीकि, कमलाकांत तिवारी, मुकेश दुबे, राजेश गौतम, राकेश साहू, राम शंकर राय, विनोद अवस्थी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार