आज का इतिहास: 13 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। इतिहास गवाह है कि युद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ। इसमें हारने वाला तो नुकसान उठाता ही है, जीतने वाले को भी बहुत कुछ गंवाकर जीत हासिल होती है। इसके बावजूद इतिहास के ढेरों पन्ने युद्ध और हमले की घटनाओं से भरे पड़े हैं। वैसे युद्ध के भी अपने नियम होते हैं और किन्हीं दो देशों के बीच किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई के दौरान इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि हमला दुश्मन देश के सैन्य ठिकाने पर ही हो और उसमें नागरिकों की जानमाल का नुकसान न हो।

यह तथ्य इतिहास में दर्ज है कि 1991 में 13 फरवरी को अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने इराक के रिहायशी इलाकों पर कथित रूप से बमबारी की, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अमेरिका ने दावा किया कि उसने सैनिक बंकर को निशाना बनाया था, जबकि इराक का आरोप था कि अमेरिका ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। मरने वालों में बहुत से बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 13 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

1856 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध पर भी कब्जा जमाया। 
1879 - सरोजनी नायडू का जन्म। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
1911 - महान क्रांतिकारी और रूमानी शायर फैज अहमद फैज का जन्म 
1945 - भारतीय सिनेमा के अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म। 
1959 - बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई और देखते ही देखते यह दुबली पतली सुंदर सी गुड़िया दुनियाभर की लड़कियों की पहली पसंद बन गई। 
1960 - फ्रांस ने सहारा के रेगिस्तान में पहला परमाणु बम परीक्षण किया। 
1966 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। 
1991 - इराक की राजधानी बगदाद पर अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने बम बरसाए। इराक ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिका ने इससे इंकार किया और उसे सैन्य बंकर करार दिया। 
2001 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई।
2002 - पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार, ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे। 
2003 - यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला। 
2004 - भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 
2005 - इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत। 
2007 - उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत। 
2008 - पाकिस्तान न कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया। 
2009- रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव में 2009-10 के अंतरिम रेल बजट पेश किया। उत्तर प्रदेश विधान सभा ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 12,094 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। 
2010- महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नज़दीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट में पाँच महिलाओं और एक विदेशी नागरिक सहित नौ लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए। 
2012 - उर्दू के मशहूर शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान 'शहरयार' का निधन। 
2014 - चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये। 
2016 - प्रसिद्ध मलयाली कवि और गीतकार ओ. एन. वी. कुरुप का निधन। 
2020 - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का निधन। 
2024 - भारतीय क्रिकेटर दत्ताजी राव गायकवाड़ का निधन। 

संबंधित समाचार