YIEDA में बन रहा यूपी का पहला सेमीकंडक्टर पार्क: मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, वैश्विक मानकों पर निर्माण के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में फॉक्सकॉन द्वारा प्रस्तावित प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर पार्क के विकास कार्यक्रम की समीक्षा की। करीब 48 एकड़ में लगभग चार हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सेमीकंडक्टर पार्क को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को आधुनिक तकनीक और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। 

साथ ही इसके क्रियान्वयन में सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य में निवेश आकर्षित हो और रोजगार के अवसर बढ़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से स्थानीय लोगों को अधिकतम लाभ मिले, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। बताया गया कि सेमीकंडक्टर पार्क के निर्माण से लगभग तीन हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : 
रामनगरी में भक्तों का स्वागत करेगा लक्ष्मण द्वार, पर्यटन को बढ़ावा देने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

संबंधित समाचार