Bareilly : एसपी ट्रैफिक की दो टूक, पार्किंग चिह्नित स्थान पर कराएं या भुगतें चालान

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने को होटल और बरातघर संचालकों के साथ की बैठक

बरेली, अमृत विचार। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे और पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान ने होटल और बरात घर संचालकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की, जिसमें एसपी ट्रैफिक ने दो टूक कहा कि पार्किंग चिन्हित स्थान पर कराने का काम करें या फिर चालान भुगतने के लिए तैयार रहें।

अपर जिलाधिकारी नगर ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर किए जाने के उद्देश्य से व्यापारियों के मालिकों से सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि बरात घरों के बाहर जाम न लगने दें, डीजे बजाने का जो समय निर्धारित है, उसका ध्यान रखें। कहा कि अक्सर देखने में आता है कि बैंक्वेट हाल की सजावट गैलरी टाइप बनाकर रोड तक करवा दी जाती है, जिससे अव्यवस्था उत्पन्न होती है। बरातघर अपनी निर्धारित क्षेत्रफल में ही सजावट का कार्य करें। होटल और बैंक्वेट हाल का इंफ्रास्ट्रक्चर, अग्निशमन की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की सुरक्षा, लिफ्ट की सक्रियता की जांच भी कराएं। पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा कि ट्रैफिक और रोड सेफ्टी अकेले पुलिस-प्रशासन सही नहीं कर सकता है, इसमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। बताया कि पीलीभीत बाईपास, बदायूं रोड पर अधिक बरातघर होने के कारण आपकी सुविधा के लिए पुलिसिंग बढ़ाई गयी है। बरात बीच रोड पर न चले, इसका ध्यान रख जाए, ताकि आवागमन बाधित न हो। इसके लिए आप वैवाहिक सीजन पर वालंटियर की नियुक्ति भी कर सकते हैं, जिससे आवागमन सुगम रहे।

संबंधित समाचार