BBD A Division में धमाल: अनुभव की घातक स्पेल और जीशान के ऑलराउंड तूफान से एलडीए व यूपी टिंबर ने मचाई बाजी!

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : बीबीडी ए डिवीजन के मुकाबलों में शुक्रवार को एलडीए कोचिंग सेंटर और यूपी टिंबर क्लब ने शानदार जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। जीशान अंसारी के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत एलडीए जीत दर्ज करने में सफल रहा, वहीं दूसरे मुकाबले में अनुभव श्रीवास्तव की धारदार गेंदबाजी से यूपी टिंबर ने बड़ी जीत अपने नाम की।

डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ट्रंफ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवर में 155 रन बनाए। शिवा पटेल ने सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया। एलडीए कोचिंग सेंटर की ओर से मैन ऑफ द मैच जीशान अंसारी ने चार विकेट चटकाकर ट्रंफ की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलडीए ने चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज हिमांशु असनोरा ने 49 गेंदों में 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जीशान अंसारी ने भी 56 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की।

स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मुकाबले में यूपी टिंबर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 202 रन बनाए। संकेत मौर्या (37), मोहित यादव (47) और विप्रज निगम (35) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जवाब में उतरी लाइफ केयर क्लब की टीम 19 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। शुभम यादव (19), विनय उपाध्याय (14) और सौमित्र सिंह (10) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। यूपी टिंबर की ओर से मैन ऑफ द मैच अनुभव श्रीवास्तव ने चार विकेट झटककर टीम को 127 रनों की बड़ी जीत दिलाई। दोनों मुकाबलों में गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया और विजेता टीमों को पूरे अंक दिलाए।

संबंधित समाचार